RRB NTPC 2025 exam date: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम में 1.2 करोड़ उम्मीदवार होंगे शामिल, डेट, एडमिट कार्ड पर अपडेट भी जल्द
RRB NTPC 2025 exam date: 1.2 करोड़ उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक आरआरबी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।

RRB NTPC CBT 1 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 11,558 गैर-तकनीकी कैटेगरी (NTPC) के वैकेंसी के लिए मई या जून 2025 में RRB NTPC CBT 1 परीक्षा आयोजित करने की उम्मीद है। एग्जाम डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तिथि से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आईहै, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि तारीख और समय पर जल्द ही जानकारी आएगी। रीजनल RRB पोर्टल पर जल्द ही शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए स्टेशन मास्टर, सीनियर क्लर्क और गुड्स गार्ड जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों के लिए तकरीबन 1.21 करोड़ से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया था। ग्रेजुएट्स के लिए वैकेंसी (8,113) और (3,445) पदों में हैं।
कब आएंगे एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप मिलेगी, उसके बाद परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड मिलेंगे। CBT 1 रोज तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा, जो कई दिनों तक चलेगा। एग्जाम के बाद जो क्वालीफाई करेंगे, वो CBT 2 देंगे। स्किल्स टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ेंगे।
किन भाषाओं में होगा एग्जाम
आरआरबी पूरे भारत में यह परीक्षा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती है, जिनमें अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
हम उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 की तारीख और एडमिट कार्ड और दूसरी जानकारी के लिए सीधे आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें। एक बार जब शेड्यूल जारी हो जाएगा, तो इन वेबसाइट पर आप इसे चेक कर सकेंगे। आधिकारिक तौर पर रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in है, इसके अलावा रीजनल आरआरबी की वेबसाइट जैसे आरआरबी मुंबई, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी चेन्नई हैं।