फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Maharajganj News - बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सलामतगढ़ के अवरहवा टोले पर शनिवार को दोपहर एक बजे अशोक राजभर (25) का शव गांव के पूरब खंभे से बंधे फंदे से लटकता हुआ

महराजगंज, हिटी। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सलामतगढ़ के अवरहवा टोले पर शनिवार को दोपहर एक बजे अशोक राजभर (25) का शव गांव के पूरब खंभे से बंधे फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्राम सलामतगढ़ टोला अवरहवा निवासी अशोक राजभर शनिवार को सुबह घर से पैसा निकालने बैंक पर गया था। दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने गांव के पूरब खंभे में बंधे फंदे से अशोक का लटकता हुआ शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामचरन सरोज पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
सलामतगढ़ टोला अवरहवा टोला निवासी रामजतन के तीन पुत्रों में अशोक सबसे छोटा था, जबकि जोधन और राकेश वर्तमान समय में घर से बाहर कमाने गए हैं। परिजनों के अनुसार अशोक की 23 मई को तिलक एवं पांच जून की शादी होनी थी। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।