Uttar Pradesh Lekhpal Sangh Elections Held in Maharajganj Avadhesh Singh Elected President अवधेश अध्यक्ष और कमलेश मंत्री बने, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsUttar Pradesh Lekhpal Sangh Elections Held in Maharajganj Avadhesh Singh Elected President

अवधेश अध्यक्ष और कमलेश मंत्री बने

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महराजगंज की उपशाखा निचलौल तहसील

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 9 April 2025 10:08 AM
share Share
Follow Us on
अवधेश अध्यक्ष और कमलेश मंत्री बने

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महराजगंज की उपशाखा निचलौल तहसील के कार्यकारिणी का चुनाव इटहिया शिव मंदिर परिसर में हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष अवधेश सिंह और मंत्री कमलेश कुमार चुने गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी दीपेंद्र धवन और सहायक चुनाव अधिकारी अशोक त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। उपाध्यक्ष प्रथम के लिए मंसूर अहमद खान, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए प्रदीप कुमार त्रिपाठी, मंत्री पद के लिए कमलेश कुमार, उपमंत्री के लिए अम्ब्रीश कांदू , कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णुचंद यादव और ऑडिटर पद के लिए अंशुमान महतो ने पर्चा दाखिल किया। इन पदों पर ये लोग निर्विरोध निर्वाचित किए गए। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह और जुल्कनैन ने पर्चा दाखिल किया। इस पद पर वोटिंग के दौरान अवधेश को 31 वोट और जुल्कनैन को 13 वोट मिले। इस प्रकार अवधेश सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लेखपाल मनीष पटेल, अनिल सिंह, भारतेंदु मिश्र, अजय कसौधन आदि लेखपाल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।