घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा
Mainpuri News - मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दूसरी मंजिल पर सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया।

कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दूसरी मंजिल पर सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी छोटी बहन घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। जहां रजनीश नाम का युवक किसी तरह पहुंच गया और उसने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। होश में आने पर बहन ने पूरी घटना से अवगत कराया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।