Brutal Attack on Woman Village Head and Family by Local Goons in Kumharaua महिला प्रधान उसकी पुत्री और पुत्र पर दबंगों ने किया हमला , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBrutal Attack on Woman Village Head and Family by Local Goons in Kumharaua

महिला प्रधान उसकी पुत्री और पुत्र पर दबंगों ने किया हमला

Mainpuri News - औंछा। घिरोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुम्हरौआ की महिला प्रधान, उसकी पुत्री और पुत्र पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 13 April 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
महिला प्रधान उसकी पुत्री और पुत्र पर दबंगों ने किया हमला

घिरोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुम्हरौआ की महिला प्रधान, उसकी पुत्री और पुत्र पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला प्रधान उसकी पुत्री और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। कुम्हरौआ ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 11 अप्रैल की रात 8 बजे वह अपने घर में थी। तभी ग्रामवासी दबंग अजीत कुमार उसका भाई शिवकुमार पुत्रगण सर्वेश कुमार घर के सामने आए और शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। जब उसकी पुत्री सोनम ने घर के बाहर आकर गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जब वह और उसका पुत्र गौरव बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावर अजीत की भाभी सुषमा बेल्चा लेकर आई और पुत्र गौरव पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।