Bus Accident on Mainpuri-Shikohabad Road 36 Injured After Tire Burst टायर फटने से बस गड्ढे में जाकर पलटी, 36 घायल, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBus Accident on Mainpuri-Shikohabad Road 36 Injured After Tire Burst

टायर फटने से बस गड्ढे में जाकर पलटी, 36 घायल

Mainpuri News - मैनपुरी। मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग पर दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा की पुलिया के निकट रोडवेज बस का टायर फट गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 23 April 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
टायर फटने से बस गड्ढे में जाकर पलटी, 36 घायल

मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग पर दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा की पुलिया के निकट रोडवेज बस का टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस में सवार 36 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए सात यात्रियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से निकाला और रोडवेज कार्यशाला भिजवाया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। महिला सिपाही भी हादसे में घायल हुई है। घटना बुधवार दोपहर बाद की है। फाउंड्री नगर की रोडवेज बस (यूपी 77 एएम 2686) आगरा से मैनपुरी आ रही थी। जैसे ही बस मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में खर्रा की पुलिया के निकट पहुंची तभी बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बस अनियंत्रित होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी संतोष कुमार दन्नाहार पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर सात गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।