कांग्रेसियों ने निकाली संविधान बचाओ रैली
Mainpuri News - मैनपुरी। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम सिंहपुर इटावा रोड पर संविधान बचाओ रैली निकाली गई।

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम सिंहपुर इटावा रोड पर संविधान बचाओ रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाग लिया और संविधान को बचाए रखना का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई और अपने विचार रखते हुए पार्टी के नीतियों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि मानव अधिकारों को बचाए रखने को संविधान को बचाए रखना जरूरी है। प्रदेश सचिव व प्रभारी मैनपुरी अर्चना राठौर ने संविधान में महिलाओं के अधिकारों का वर्णन किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, इमरान अली व भगवान सिंह वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इमरान अली ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कुचलना का का काम कर रही है। वहीं भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि संविधान की रक्षा को भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकना होगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष ममता राजपूत ने महिला शक्ति के बारे में अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा, तभी लोगों को भाजपा से निजात मिलेगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष डा. नागेंद्र यादव, अजय दुबे, राजेंद्र सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।