कैंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को योग अभ्यास कराया
- विधायक सहसपुर ने कहा ऑपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत दुनिया ने देखी भारत की ताकत दुनिया ने देखी सेलाकुई, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भा

कैंट इंटर कॉलेज में बुधवार को विशाल योग एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित ‘एक पृथ्वी एक स्वस्थ्य थीम पर आधारित इस शिविर में स्थानीय लोगों को प्राणायाम, आसन, सूक्ष्म व्यायाम की न केवल जानकारी दी गई बल्कि इससे होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत करवाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. पीसी पसबोला ने साधकों को बताया कि कोई भी रोग होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करना चाहिए। जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे उतना ही स्वस्थ रहेंगे। बताया कि दिनचर्या सुधार से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। शरीर के लिए जितना भोजन जरूरी है शरीर, मन और आत्मा के लिए उतना ही प्राणायाम भी जरूरी है।
शिविर में समस्त योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन, भुजंगासन, तिर्यक-ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया। इसके साथ-साथ समस्त योग साधकों को उचित दिनचर्या, आहार-विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई I बताया की षट्कर्म क्रिया से आप सभी अपने शरीर की शुद्धि कर सकते हैं I इस क्रिया के अंतर्गत नेति, कपालभांति, धौति, नौलि, बस्ति और त्राटक क्रिया आती है। इस क्रिया से शरीर के सारे अंग को मजबूत होते हैं। कई रोगों से मुक्ति मिलेगी। टॉक्सिन हटने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। कहा योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरूप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं। इसके साथ-साथ हम सभी पूर्ण निरोगी, संस्कारवान, चरित्रवान, बलवान और महान बन जाते हैं। लिहाजा सभी को नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करना चाहिए। इस दौरान कैंट सीईओ आरएन मंडल, संदीप जोशी, डॉ. मन्नत कुमार, डॉ. पूनम हारीत, डॉ. राजेंद्र तोमर, विनोद मंगवाल, निहाल सिंह चौहान, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।