स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को दी गालियां तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
Mainpuri News - कुसमरा। वरमाला स्टेज पर वरमाला डालने से पहले दूल्हे ने दुल्हन को गालियां दीं। दूल्हा शराब के नशे में था।

वरमाला स्टेज पर वरमाला डालने से पहले दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गालियां दीं। दूल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। रातभर पंचायत चली। मगर कोई समाधान नहीं निकला तो पूरी बारात किशनी थाने पहुंच गई। मामला किशनी थाना क्षेत्र की कुसमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर से जुड़ा है। जनपद इटावा के सैफई थाना चित्र के ग्राम शाहजहांपुर से बुधवार की रात किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में बारात आयी थी। शाहजहांपुर निवासी आमोद बारात लेकर बसंतपुर मास्टर के घर पहुंच गया। बारात की खुशामद हुई। इसके बाद नाचते गाते बारातियों संग बारात चढ़कर दुल्हन के घर पहुंच गई। दरवाजे की रश्में पूरी होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो स्टेज पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दुल्हन डॉली का आरोप है कि वरमाला डालने से पहले दूल्हा उसे गालियां देने लगा। दूल्हा नशे में था। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष का यह भी कहना था कि दूल्हे पक्ष की सारी मांगे पूरी की गई। लेकिन दुल्हन पक्ष के लिए दूल्हा पक्ष आभूषण और कपड़े घटिया लेकर आया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।