Government Spending Millions on Village Development Yet Karimganj Faces Severe Issues बोले मैनपुरी: करीमगंज की किस्मत में कब जुड़ेगा ‘खुशहाली का पन्ना, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsGovernment Spending Millions on Village Development Yet Karimganj Faces Severe Issues

बोले मैनपुरी: करीमगंज की किस्मत में कब जुड़ेगा ‘खुशहाली का पन्ना

Mainpuri News - मैनपुरी। गांव के विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मगर गांव की बदहाली दूर नहीं हो पा रही।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 20 May 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
बोले मैनपुरी: करीमगंज की किस्मत में कब जुड़ेगा ‘खुशहाली का पन्ना

गांव के विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मगर गांव की बदहाली दूर नहीं हो पा रही। मैनपुरी शहर से सटे करीमगंज में विकास कार्य के लिए हर साल लाखों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन यहां समस्याओं का अंबार खत्म नहीं होता। इस गांव की दुर्दशा की कहानी मुख्य सड़क पर ही देखने को मिल जाती है। यहां जलभराव की समस्या महीनों पुरानी हो गई है। यह पुलिया बंद है। जिसके चलते जलनिकासी नहीं हो पा रही। जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने दर्जनों बार अधिकारियों के यहां हाजिरी लगाई। मगर इस बंद पुलिया को खोला नहीं जा सका है।

जिससे लोग गंदगी से परेशान हैं। जलभराव से पैदा हो रहीं बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में लोगों ने परेशानियां बताईं। कहा कि जिला प्रशासन पुलिया से जल निकासी का इंतजाम करे और समस्याओं को दूर करे। कुरावली मैनपुरी हाइवे पर बसे करीमगंज गांव की बदहाली की कहानी अफसरों की आंखों के सामने आती तो है लेकिन इस कहानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की कोई कोशिश नहीं की जाती। यही वजह है कि करीमगंज के लोग वर्तमान प्रशासन से पूरी तरह निराश हो चुके हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। यातायात बाधित होता है। आए दिन वाहन चालक और पैदल यात्री इस गंदगी का शिकार होकर मुश्किल में पड़ जाते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान न जाने क्यों नहीं कर रहा। करीमगंज से बीकापुर जाने वाली मार्ग पर एक नाला बंद है। इसकी पुलिया पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिसके चलते जल निकासी नहीं हो पा रही और सड़क पर पानी भर रहा है। इसकी शिकायत दर्जनों बार की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस बंद पुलिया से जल निकासी का इंतजाम करा दे तो गांव की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गर्मी के दिनों में यहां के लोगों के सामने पीने के पानी की बड़ी समस्या रहती है। जो इंडियामार्का नल लगाए गए हैं वह पानी देना छोड़ चुके हैं। इसलिए यहां पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। ताकि लोग गर्मी के दिनों में सूखने हलक को पानी से जिला कर सके। करीमगंज गांव में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को अपेक्षित नहीं मिला है। यहां के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 500000 तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था से जुड़ी जो योजना है, उसका लाभ सभी ग्रामीणों को दिया जाए। ऐसा लोगों का कहना है। ग्रामवासी दिनेश, महेश, राजवीर, सर्वेश का कहना है कि सरकार इस योजना का विस्तार करें और सभी ग्रामीणों को इस योजना का लाभ दिलाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में आने वाली भीड़ कम करने के लिए बड़े इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेज कर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी करा ले। करीमगंज में भी इस तरह का शिविर लगाया जाए। ताकि स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बोले लोग गंदे पानी से पनप रहे मच्छरों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। हर घर की एक सदस्य संक्रामक बीमारी से ग्रसित हैं। जो राहगीर बाजार करने आते हैं वह भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग मरने लगेंगे।-डा. अमित मिश्रा ग्राम प्रधान द्वारा डीएम, पीडब्ल्यूडी विभाग, एसडीएम, सीडीओ को लिखित शिकायत कई बार भेजा जा चुका है। जिसके बाद भी प्रशासन अपनी आंखे बंद किए हुआ है। किसी दिन बड़ा हादसा होगा तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। -लवकुश गांव करीमगंज में सफाई व्यवस्था पूर्णत: बदहाल हो चुकी है। 13 हजार की आबादी में मात्र एक सफाई कर्मी तैनात किया गया है। जिसके चलते वहां नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती। सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। -महीपाल दलित व शाक्य समाज के घरों के पानी की निकासी दबंगों द्वारा बंद की गई है। जिसके चलते पानी भर रहा है। दबंग उन दोनों जाति के लोगों को वहां से निकालना चाहते हैं। जिसकी वह कई बार धमकी भी दे चुके हैं। -सुमित दुबे मैनपुरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत करीमगंज में 13 हजार आबादी वाले क्षेत्र में 7 हजार मतदाता हैं। ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र में विकास तो हो रहा है। धीमी गति होने के चलते लोग को सभी परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। -बीना शाक्य, ग्राम प्रधान गांव करीमगंज में सड़क के किनारे भरे पानी से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे भरे पानी की निकासी हो जाए तो गंदे पानी से पनपने वाली बीमारियां नहीं बढ़ेगी और लोग स्वस्थ रहेंगे। -सपना सड़क पर भर रहे पानी से यातायात बाधित हो रहा है। आए दिन दो पहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोग पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द पानी निकासी के इंतजाम कराए जाएं। -रामवती सड़क पर बीते 6 माह से पानी भरा हुआ है। जिसके चलते वहां के गड्ढे लोग देख नहीं पाते हैं। गड्ढे में गिरकर 3 लोगों की मौत हो चुकी है। आखिर सरकार कब इसी मुसीबत से छुटकारा दिलाएगी। मौत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। -राजू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।