परेशानी : जान जोखिम में डाल पेड़ की टहनी पर लोग पर कर रहे नदी
एकंगरसराय के बिशुनपुर गांव के लोग वर्षों से नोनाई नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। सांसद और विधायक को गुहार लगाने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। ग्रामीणों को पेड़ की टहनी पर चढ़कर नदी पार...

परेशानी : जान जोखिम में डाल पेड़ की टहनी पर लोग पर कर रहे नदी 12 गांवों के लोग सालों से तरस रहे एक पुल के लिए सांसद से लेकर विधायक तक लगा चुके हैं गुहार, मिला सिर्फ कोरा आश्वासन फोटो : एकंगर पुल : एकंगरसराय प्रखंड के बिशुनपुर गांव के पास पेड़ की टहनी पर नदी पार करते ग्रामीण। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के बिशुनपुर गांव के सैकड़ों लोग आज भी पेड़ की टहनी के सहारे नदी पार करते हैं। आसपास के 12 गांवों के लोग सालों से एक पुल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण सांसद कौशलेंद्र कुमार से लेकर विधायक राकेश कुमार रौशन तक गुहार लगा चुके हैं।
लेकिन, उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला है। एकंगरसराय परवलपुर मुख्य पथ पर पंचमुंहवा से बिशुनपुर जाने बाले मार्ग पर नोनाई नदी में पुल नहीं होने से यहां इन गांवों की चार हजार से अधिक आबादी परेशान है। जवान लोग तो तीन फीट पानी में हेलकर नदी को पारकर उसपार जाने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग नदी में गिरे पेड़ पर चढ़कर आते जाते हैं। इसमें कई लोग नदी में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। दतुबिगहा गांव निवासी लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चन्द्रवंशी, बिशुनपुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद व अन्य ने बताया कि बरसात आने को है। लेकिन, नोनाई नदी में पुल नहीं बन सका है। आजादी के बाद से ही लोग पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। नदी के उसपार करते हैं खेती किसानी : ग्रामीणों ने बताया कि भगवान बिगहा, बिशुनपुर, शुकदेव बिगहा गांव के किसानों की अधिकांश खेती नदी के पार है। बरसात के दिनों में लोग काफी मसक्कत के बाद नदी पारकर खेती करते हैं। मुख्य सड़क से पंचमुंहवा पुल से भगवान बिगहा तक पक्की सड़क है। नदी के उसपार बाजार पर, शिवनगर, मिल्कीपर, हबीकपुर, जयशिव बिगहा के लोग आज भी नदी में पेड़ के सहारे ही आते जाते हैं। बरसात में चचरी का पुल बनता है सहारा : ग्रामीणों ने बताया कि नोनाई नदी में कई बार बांस व चचरी का पुल बनाया गया था। लेकिन, बरसात में अधिक पानी रहने से पुल टूटकर गिर जाता है। इस कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस विधान सभा चुनाव में यहां के ग्रामीण इसका माकूल जवाब देंगे। श्री सीताराम सिंह ने बिहार सरकार से गर्मी के मौसम में पुल बनाए जाने की मांग की है। ताकि, ग्रामीण आसानी से बाजार व अपने गांव आ जा सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।