अहिल्याबाई होल्कर के योगदानों पर की चर्चा की
Rampur News - रामपुर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के स्मृति अभियान का शुभारंभ हुआ। भाजपा ने प्रमुख कालेजों में पदाधिकारियों को नियुक्त किया, जिन्होंने अहिल्याबाई के योगदान पर चर्चा की।...

रामपुर। सुशासन की सार्वकालिक प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वें जयंती वर्ष के अंतर्गत महारानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान में जिले के प्रमुख कालेजों में भाजपा की ओर से पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया, जिन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज में उनके द्वारा किए गए योगदानों पर चर्चा की गई। जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में अभय गुप्ता, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, मिलक में सुरेश गंगवार, ग्राम मंडोली स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में जगपाल यादव, नगर पंचायत दढ़ियाल के गांधी इण्टर कॉलेज में रवि रूहेला, सर्वहितकारी इंटर कालेज मसवासी में चेयरमैन दिनेश गोयल, विद्या मंदिर रामपुर में शकुंतला लोधी, कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं रामपुर में विकास दीक्षित, डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, बिलासपुर में चित्रक मित्तल, सैफनी इंटर कालेज में आशीष गुप्ता और अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न कॉलेजों में लगाए गए।
सभी ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि वास्तव में, देवी अहिल्या ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, पर्यटन, कला-साहित्य, शिक्षा, न्याय-प्रणाली के साथ-साथ धर्म व संस्कृति के क्षेत्र में जो परिवर्तनकारी प्रयास किए थे, वे सभी पुनीत कार्य हमारे लिए आदर्श और अनुकरणीय हैं। अत्यंत प्रसन्नता है कि विकास भी-विरासत भी के मंत्र को आत्मसात कर भाजपा सरकार उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तिकरण और लोक-कल्याण के मार्ग पर पूर्ण प्रतिबद्धता से अविराम गतिशील है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।