बोले मैनपुरी: पिकनिक, मॉर्निंग वॉक की ख्वाहिश हुई दफन
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर बड़ा है, मगर समय बिताने के लिए स्थान सीमित हैं। सपा सरकार के दौरान मैनपुरी में लोहिया पार्क का निर्माण हुआ तो पिकनिक मनाने, समय बिताने और

शहर बड़ा है, मगर समय बिताने के लिए स्थान सीमित हैं। सपा सरकार के दौरान मैनपुरी में लोहिया पार्क का निर्माण हुआ तो पिकनिक मनाने, समय बिताने और बच्चों को घुमाने के अलावा मॉर्निंग वॉक के खूबसूरत स्थल की उम्मीद जागी। इस पार्क का निर्माण हुआ तो शुरुआती दिनों में उम्मीद परवान चढ़ती रही मगर देखरेख के अभाव में ये पार्क बदहाल होता चला गया। यहां तैयार किया गया ओपन जिम अब किसी लायक नहीं बचा है। यहां वोटिंग की सुविधा भी दी गई, लेकिन वोटिंग के लिए जो स्थल बना है उसमें पानी ही नहीं है। फुटपाथ पर लगे टाइल्स, पत्थर उखड़ चुके हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में लोगों ने लोहिया पार्क की बदहाली पर चिंता जताई। कहा कि प्रशासन इस पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए काम करना चाहिए।
कलक्ट्रेट के निकट स्थित लोहिया पार्क की कहानी सिमट रही है। इस पार्क की स्थापना के पीछे मकसद ये था कि शहर के लोग सुबह, शाम या फिर दोपहर में यहां आकर माहौल बदलने, बच्चों के साथ मस्ती करने, जिन लोगों को जिम का शौक है, वे लोग यहां सुबह-शाम आकर योग और जिम करके अपनी सेहत पर भी काम कर लें, मगर लोगों की सभी उम्मीदें टूटने लगी है। लाखों रुपये खर्च कर जिम के लिए जो मशीनों की व्यवस्था की गई वे धीरे-धीरे क्षतग्रिस्त हो रही है। ये इस्तेमाल के लायक नही बची है। इसकी जम्मिेदारी किसकी है, ये बताने वाला भी कोई नहीं है। शहर निवासी हरिओम का कहना है कि पार्क की जिम्मेदारी जिनके ऊपर है वे लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण जिम से जुड़ी सभी मशीनें टूटी पड़ी हैं।
पेड़-पौधों की रखवाली भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है जबकि यहां कागजों में कर्मचारी तैनात हैं जो वेतन भी ले रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि लोहिया पार्क को और विस्तार देकर खूबसूरत बनाया जा सकता है। यहां जिलेभर के लोग शादी जैसे कार्यक्रमों से पहले गोद भराई, शादी तय जैसी रस्मे करने आते हैं। बच्चों का जन्मदिन भी मनाने लोग यहां पहुंचते हैं। मौसम अनुकूल होता है तो लोग यहां आकर अपना समय बिताते हैं। बच्चों को यहां आकर बड़ा अच्छा लगता है, उनके लिए झूलेे भी लगाए जाने की बात भी लेकिन इस योजना पर काम नहीं हो पाया।
बच्चों को सबसे ज्यादा मजा वाटर वोटिंग में आता है लेकिन यहां वोट गायब हैं और पानी का कोई पता नहीं है। घास सूख रही है, हरियाली खत्म हो रही है। इस समस्या को दूर कर लोहिया पार्क को खूबसूरत बनाने की मांग लोगों ने की है। फुटपाथ के टाइल्स टूट गए हैं, रात के समय रोशनी देने वाली लाइटें भी टूटी पड़ी हैं। फुव्वारे भी बंद हैं। इस संबंध में उद्यान विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
बोले लोग
लोहिया पार्क में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सीसीटीवी लगना आवश्यक है। सीसीटीवी लगेंगे तो पार्क में लगे उपकरणों को लोग क्षति नहीं पहुंचा पाएंगे व अराजक तत्व भी दूर रहेंगे।
-संजीव शाक्य
लोहिया पार्क में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे चार पहिये से आने वाले लोगों अपना वाहन इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। पार्किंग बनवाई जाए।
-सीमा चौहान
लोहिया पार्क के आसपास अधिकांश लोग कूड़ा डाल रहे हैं। कूड़ा उड़ता है तो पार्क के लोगों को परेशानी होती है। पार्क के पास कूड़ा डालने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूल कार्रवाई की जाए। इससे पार्क भी साफ रहेगा।
-विकास जैन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यकाल में लोहिया जी के नाम से जेल चौराहा पर एक पार्क मूलभूत सुविधाओं के साथ करोड़ों की लागत से सुंदर और स्वच्छ मैनपुरी की जनता को दिया था। अब बदहाली का शिकार हो गया है।
-अनुराग मिश्रा
मॉर्निंग वॉक करने के लिए शहर में एक मात्र पार्क है। जहां बुजुर्ग, बच्चे व युवा सुबह के समय टहलने आते हैं। मगर इन दिनों यह पार्क सभी व्यवस्थाओं से बदहाल हो गया है। पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
-हरी प्रताप सिंह
शहर में जब लोहिया पार्क स्थापित हुआ था, तब शाम ढलते ही सफेद रोशनी से पार्क जगमगाने लगता था। लोग परिवार के साथ यहां पिकनिक बनाने आते थे। अब अधिकांश लाइटें टूटी व खराब पड़ी हुई हैं। जिनकी मरम्मत कराई जाए।
-केके सिंह
सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था न मिल पाने के चलते सरकार द्वारा यहां सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। अधिकाश सोलर लाइटें खराब हो गई हैं और उनकी प्लेट व बैट्री गायब हो चुकी है। सोलर लाइटों को पुन: चालू कराया जाए।
-किशोरी लाल शर्मा
महिलाएं व बच्चे अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए यहां लगे झूलों पर आनंद लेने आते थे। जो अब टूट चुके हैं। झूले पुन: लग जाएं तो, बच्चे पार्क में आकर झूले का आनंद ले सके। पौधेरोपण भी हो जिससे उनकी सुन्दरता बढ़े।
-कुलदीप सिंह यादव
लोहिया पार्क में नववर्ष व ईद पर हजारों की संख्या में यहां लोग अपने परिवार के साथ आते हैं। उनके प्रवेश पर उनसे पार्क में प्रवेश के नाम पर 10 से 20 रुपये लगते हैं, जिसके चलते पार्क की रौनक गायब हो चुकी है।
-नीता राठौर
पार्क में लाखों रुपये की लागत से तालाब से नाव संचालित की गई थी। जिसमें छोटे बच्चे बैठकर आनंद लेते थे। मगर अब वह तालाब सूखा पड़ा हैं। जिसमें पड़ी नाव धूल खा रही है। नाव को पुन: चालू कराया जाए।
-पीसी अग्रवाल
लोहिया पार्क के अंदर युवाओं व बुजुर्गों के लिए एक जिम का निर्माण कराया गया था। जिसमें लगी मशीने खराब हो गई हैं। पार्क में आने वाले लोगों ने खराब मशीनों को बदलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-पूरन सिंह भारतीय
लोहिया पार्क के अंदर पेयजल व्यवस्था बदहाल पड़ी है। एकमात्र सरकारी हैंडपंप लगा है, जो खराब पड़ा है। वाटर एटीएम भी नहीं लगा है, जिससे लोग पानी के लिए जूझते हैं। वाटर एटीएम लगवाए जाएं।
-प्रेम विलास सिंह यादव
पार्क के अंदर योगा करने वालों के लिए स्थान निर्धारित किया जाए। स्थान निर्धारित न होने के चलते सुबह के समय लोगों के ध्यान में विघ्न होता है और उनकी क्रियाएं नहीं हो पाती हैं। पार्क में बच्चों के लिए झूले आदि की भी व्यवस्था की जाए।
-रश्मि गुप्ता
लोहिया पार्क के अंदर बनी कैंटीन तो संचालित हो रही है, लेकिन पार्क में आने वाले लोगों से मनमाने तरीके से रुपये वसूले जाते हैं। इस वसूली पर रोक लगाई जाए और बाजार मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
-रौनक चौहान
लोहिया पार्क में लगे पेड़ पौधे की अच्छे से देखभाल नहीं की जा रही है। जिससे वह सूख रहे हैं। छायादार पेड़ पौधे थे तो लोग पार्क में बैठते थे। पर्यावरण को देखते पेड़ पौधों की बेहतर देखभाल की जाए।
-रेशमा
लोहिया पार्क में सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। जो कूड़दान रखे हुए हैं, उनका कूड़ा नियमित रूप से उठाया नहीं जा रहा है। जिससे कूड़ा फैलता हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-संदीप कुमार गुप्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।