Operation Jagriti Phase-4 Empowering Women and Girls at RC Women s College हेल्पलाइन नंबरों को छात्राएं अपने फोन में रखे सेव, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsOperation Jagriti Phase-4 Empowering Women and Girls at RC Women s College

हेल्पलाइन नंबरों को छात्राएं अपने फोन में रखे सेव

Mainpuri News - मैनपुरी। ऑपरेशन जागृति फेस-4 के तहत कु. आरसी महिला महाविद्यालय में महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक कर उन्हें अधिकारों के बारे में बताया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 24 April 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
हेल्पलाइन नंबरों को छात्राएं अपने फोन में रखे सेव

ऑपरेशन जागृति फेस-4 के तहत कु. आरसी महिला महाविद्यालय में महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक कर उन्हें अधिकारों के बारे में बताया गया। नारी सशक्तिकरण से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने की ओर निरंतर संकल्पबद्ध हैं। महिलाओं को शिक्षा, स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता के अवसर देना समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार हैं। प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए छात्राओं को प्रशासन की ओर निरंतर प्रसारित किए जा रहे नियमों और हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे सभी हेल्पलाइन नंबर छात्राओं के फोन अवश्य सेव रहने चाहिए जिससे आपात स्थिति में वे उचित सहायता प्राप्त कर सकें। हेल्पलाइन नंबर वूमेन डायल 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 इन नंबरों पर कॉल करके तुरंत सहायता के लिए पुलिस बुला सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।