Rani Ahilyabai Holkar s Tricentennial Campaign BJP Celebrates Legacy and Social Upliftment मानव कल्याण के लिए होलकर ने जीवन भर किए कार्य, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsRani Ahilyabai Holkar s Tricentennial Campaign BJP Celebrates Legacy and Social Upliftment

मानव कल्याण के लिए होलकर ने जीवन भर किए कार्य

Mainpuri News - मैनपुरी। रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान को लेकर शनिवार को ट्राजिट हाल में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 24 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
मानव कल्याण के लिए होलकर ने जीवन भर किए कार्य

रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान को लेकर शनिवार को ट्राजिट हाल में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पार्टी काम कर रही है। इस समय रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम भाजपा मना रही है। 31 मई तक तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रानी होलकर ने समाज के उत्थान के लिए काम किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रानीअहिल्याबाई होलकर का जीवन बहुत संघर्ष मय रहा है। रानी अहिल्याबाई अच्छी शासक के साथ-साथ न्यायमूर्ति थी।

उनके निर्णय को लोग आज भी याद करते हैं। रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पार्टी के पदाधिकारी रानी होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करें। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि त्रिशताब्दी कार्यक्रम पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।