डिप्टी कमांडेंट को मारने के बाद पुलिस का टारगेट था पप्पू
पप्पू लोहरा, जो पलामू, गढ़वा और लातेहार में पुलिस और कई लोगों की हत्या का आरोपी था, एक मुठभेड़ में मारा गया। पप्पू जेजेएमपी का नेता था और उस पर 98 मामले दर्ज थे। झारखंड सरकार ने उसे पकड़ने पर 10 लाख...

लातेहार, संवाददाता। पुलिस एवं दर्जनों लोगों के हत्या का आरोपी है पप्पू लोहरा। पप्पू लोहरा उर्फ सोमदेव लोहरा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में पुलिस एवं दर्जनों लोगों के हत्याओं का आरोपी था। सितंबर 2021 में पप्पू लोहरा के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए थे। पप्पू लोहरा के साथ हुई मुठभेड़ में माओवादी टीएसपीसी समेत कई लोग मारे गए है। पप्पू लोहरा जेजेएमपी के दस्ते का नेतृत्व करता था। बेहद क्रूर था पप्पू लोहरा पप्पू लोहरा पलामू गढ़वा एवं लातेहार में 98 मामले दर्ज है। उस पर कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
जिस इलाके में पप्पू लोहरा की मौजूदगी होती थी उसे इलाके में किसी दूसरे नक्सली संगठन का दस्ता नहीं चलता था। जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा के खौफ के कारण माओवादी वहां काफी कमजोर हो गए थे। वह सदर प्रखंड लातेहार के लुंडी गांव का रहने वाला है। जो मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। झारखंड सरकार ने पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। पहचान का मोहताज नहीं था पप्पू लोहरा माओवादी छोड़कर जेजेएमपी में आया और बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से टॉप कमांडर संजय यादव अपने दस्ते को लेकर अलग होकर नया संगठन बनाया था। बाद में संजय यादव ने झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक नक्सली संगठन बनाया था। संजय यादव की मौत के बाद पप्पू लोहरा संगठन का कमान संभाला। कम समय में आगे बढ़ता गया और वह धीरे धीरे झारखंड जन मुक्ति परिषद का सुप्रीमो बन गया था। बाद में पप्पू लोहरा पलामू,गढ़वा एवं लातेहार में एक छत्र अपना साम्राज्य कायम किया था। पुलिस एवं दर्जनों लोगों के हत्या का आरोपी है पप्पू लोहरा पप्पू लोहरा हर वक्त अपने साथ एक-47 जैसे हथियार लेकर चलता था। बॉडीगार्ड भी साथ में चलते थे। लोहरा लातेहार के इचाबार के इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। इचाबार से पप्पू लोहरा का गांव काफी नजदीक था। अपने गांव के इलाके में ही पप्पू मारा गया है। झारखंड के पुलिस पिछले कई वर्षों से पप्पू की तलाश कर रही थी और कई बार मुठभेड़ भी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।