एक घंटे की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद का मौसम एक बार फिर करवट ले गया। चार दिन पूर्व तेज अंधड़ के बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगी थी।

जनपद का मौसम एक बार फिर करवट ले गया। चार दिन पूर्व तेज अंधड़ के बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगी थी। लेकिन रविवार की सुबह अचानक मौसम बदला। पहले धूल भरी तेज हवाएं आंधी के रूप में चली। इसके कुछ ही देर बाद आसमान में छायी घटाएं बरसने लगीं। पूरे जिले में बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से कच्ची सड़कें दलदल में बदल गई। लोगों को आवागमन में मुश्किल हुई। हालांकि गर्मी से राहत मिल गई। जिले के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। चार दिन पहले बुधवार की रात में तेज अंधड़ ने पूरे जिले में तबाही मचाई थी।
सैकड़ों पेड़ उखड़ने के साथ ही बिजली पोल टूट गए। बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी। इस अंधड़ के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई थी। लेकिन दो दिन से धूप निकल रही थी। जिससे गर्मी अपने सितम पर पहुंचने लगी थी। लेकिन रविवार की तड़के सुबह मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए। सुबह 5:20 बजे सवेरा होने के बाद आसमान में छायी घटाओं से रात जैसा नजारा हो गया। आसमान में बादलों के साथ पहले धूल भरी तेज हवाएं चलीं। लगभग 15 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। मैनपुरी शहर, बरनाहल, घिरोर, औंछा, ज्योति, कुरावली, बिछवां, भोगांव, नवीगंज, बेवर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। हवाओं के साथ बरसे पानी से गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद आसमान से घटाएं पूरी तरह छट गई और धूप निकल आयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।