Workshop Celebrates Birth Centenary of Rani Ahilyabai Holkar अहिल्याबाई की विशेषता छात्राएं अपने अंदर विकसित करें, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWorkshop Celebrates Birth Centenary of Rani Ahilyabai Holkar

अहिल्याबाई की विशेषता छात्राएं अपने अंदर विकसित करें

Mainpuri News - मैनपुरी। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 20 May 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई की विशेषता छात्राएं अपने अंदर विकसित करें

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री व विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डीआईओएस सतीश कुमार, संस्था मैनेजर सुमन चौहान, निदेशक नितिन चौहान, मुख्य संरक्षक सौरभ उपाध्याय ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक नए-नए निर्माण कार्य करवाए। उनके राज्य में न्याय के लिए सीधे जनता उनके पास आ सकती थी। उन्होंने भगवान शिव को अपना राज्य समर्पित कर दिया था और शिव की प्रतिनिधि के रूप में शासन करती थीं।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई काम किए। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि सभी बालिकाओं को माता अहिल्याबाई होल्कर की एक विशेषता को अपने अंदर विकसित कर लेना चाहिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को संस्था मैनेजर सुमन चौहान ने प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी प्रदान की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।