अनुराग कश्यप पुतला फूंक विप्रों ने जताया विरोध
Mathura News - अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर पुतला दहन किया। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने माफी की मांग की और कहा कि जब तक कश्यप को सजा नहीं...

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा वृंदावन स्थित पंचकूला तिराहा पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों के विरोध में कई गई अशोभनीय टिप्पणी पर उसका का पुतलादहन किया गया। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ और जिला महामंत्री पंडित आशीष गौतम चिंटू ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव इस देश के नागरिकों को प्रेम दिया है। हमने आज तक किसी भी वर्ग की आलोचना एवं गलत टिप्पणी नहीं की। अनुराग कश्यप ने जो कहा अशोभनीय टिप्पणी को लेकर संपूर्ण समाज में भारी रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा की जब तक अनुराग कश्यप माफी नही मांगेगा ब्राह्मण चुप नहीं बैठेगा। सरकार को चाहिए उसके खिलाफ तत्काल करवाई कर गिरफ्तार करें। महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज एवं ब्रज प्रदेश महामंत्री पं राजेश पाठक ने कहा कि जब तक विवादित बयान देने वाले अनुराग कश्यप को सजा नहीं होती तब तक समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने तत्काल गृह मंत्रालय से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री ईश्वर चंद्र रावत, सुभाष गौड़, धर्मेंद्र गौतम लीला, अनिल कृष्ण शास्त्री, रामविलास चतुर्वेदी, विनय शर्मा, लकी भारद्वाज, गोपाल पंडित, भगवान सिंह शर्मा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।