भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में किये सक्रिय सदस्य सम्मेलन
Mathura News - मथुरा में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ। कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण और अन्य नेताओं ने पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने जन-जन तक केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों...

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। छाता विधानसभा क्षेत्र कार्यालय के सभागार में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने पार्टी की विभिन्न जानकारियां सदस्यों को दी। मांट में मुख्यतिथि महेश गोयल और मांट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। आजादी के बाद भारतीय राजनीति में कांग्रेस का शासन रहा, जिसके चाल चरित्र में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार आदि का बोलबाला रहा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे हैं लेकिन भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसे विचारधारा और पॉलिटिक्स के बल पर अलग से पहचाना जाता है।
सक्रिय सम्मेलन में श्याम भदौरिया, जितेंद्र फौजदार, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र शर्मा, नरदेव चौधरी, पंकज प्रकाश, महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आरपी सिंह, अनिल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह, अमन ठाकुर, अजय परखम, तरुण सैनी, राकेश चौधरी, सोनई मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, रवि प्रधान, दुर्गेश, संजय ठाकुर आदि समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भाजपा के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। संचालन जिला महामंत्री अनिल चौधरी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।