जंक्शन की लिफ्ट में चार मिनट तक फंसे रहे यात्री, हड़कम्प
Mathura News - जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट बंद होने से यात्रियों में हड़कम्प मच गया। यात्री चार मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑटो स्विच ऑफ होने से लिफ्ट एक मिनट के लिए रुक गई थी। किसी भी...

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट के बंद हो जाने से यात्रियों में हड़कम्प मच गया। यात्री करीब चार मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऑटो स्विच ऑफ होने से एक मिनट के लिए लिफ्ट रुक गई थी। इससे किसी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। जंक्शन रेलवे स्टेशन की द्वितीय एंट्री पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। इस लिफ्ट प्रयोग अशक्त, वृद्ध, बच्चे और महिलाओं द्वारा किया जाता है। मंगलवार की सुबह करीब 11:55 बजे कुछ यात्री द्वितीय एंट्री से प्लेटफार्म पर जाने के लिए सवार हुए। यात्रियों ने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया वो ऊपर जाने लगी। चंद सेकंड बाद ही लिफ्ट जोर के झटके के साथ बंद होकर बीच में ही रुक गई। लिफ्ट के रूकते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
यात्री लिफ्ट के गेट को पीटने लगे। कुछ मिनट बाद लिफ्ट चालू हुई तो उसमें सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि रेलवे जंक्शन की द्वितीय एंट्री पर लगी लिफ्ट का मंगलवार को स्विच ऑटो ऑफ हो गया था। इस कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। करीब एक मिनट बाद लिफ्ट पुन: चल गई। लिफ्ट के बंद होने से किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।