गांव चलो अभियान के निमित्त घर-घर सम्पर्क, बांटा पत्रक
Mau News - मऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोहरीघाट ब्लॉक के गोंठा में गांव चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इस...

मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा में शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे गांव चलो अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर सरकार के आठ साल बेमिसाल का पत्रक वितरित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और लाभ लेने के लिए जागरूक किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय ने बताया कि शक्ति केंद्र की जनता से संवाद कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हो सके। योगी मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव-गांव जनजागरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान रामजी वर्मा, भूलन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।