Cabinet Minister AK Sharma Inspects Bypass Road Construction in Mau कैबिनेट मंत्री ने दोहरीघाट बाईपास मार्ग किया निरीक्षण, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCabinet Minister AK Sharma Inspects Bypass Road Construction in Mau

कैबिनेट मंत्री ने दोहरीघाट बाईपास मार्ग किया निरीक्षण

Mau News - मऊ में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने विक्ट्री इंटर कॉलेज से आजमगढ़ मार्ग तक बन रहे बाईपास मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 24 March 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
कैबिनेट मंत्री ने दोहरीघाट बाईपास मार्ग किया निरीक्षण

मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट कस्बे में विक्ट्री इंटर कॉलेज से आजमगढ़ मार्ग तक बन रहे बाईपास मार्ग का कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने रविवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था और अधिकारीयों को दिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी बात कही। उधर, विक्ट्री इंटर कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। मंत्री ने सभी को गले लगाकर समारोह को यादगार बनाया। विक्ट्री इंटर कॉलेज से आजमगढ़ मार्ग तक बदहाल बाईपास मार्ग के लिए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की पहल पर शासन से चौड़ीकरण और नाली निर्माण के लिए शासन ने 1.38 करोड़ रुपये पास हुआ था। जिसका अब कार्य भी शुरू हो गया है। कार्य की गुणवत्ता जांचने रविवार की शाम कैबिनेट मंत्री एके शर्मा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को मानक के अनुरूप सड़क निर्माण करने को कहा। चेतावनी दी कि अगर शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री एके शर्मा विक्ट्री इंटर कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को गले लगाकर समारोह को यादगार बनाते हुए बधाई दी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि होली मिलन समारोह हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तो में प्रेम तथा अपनत्व का भाव भरता है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध हु। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकास कार्यो में भाजपा और कैबिनेट मंत्री के कदम से कदम मिलाकर चलने की शपथ ली। इस दौरान प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय, ग्राम प्रधान शैलेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, श्रीधर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, रजनीश राय, सूरज राय, अरुण राय, बिल्लू राय, विपिन राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।