Grand Procession for Lakshmi Narayan Idol Installation at Ancient Durga Temple प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsGrand Procession for Lakshmi Narayan Idol Installation at Ancient Durga Temple

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

Mau News - दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के नईबाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर लक्ष्मी नारायण प्रतिमा स्थापित

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 2 May 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के नईबाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर लक्ष्मी नारायण प्रतिमा स्थापित करने के लिए शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में रथ पर लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति सबसे आगे थी उसके पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही थी। इस दौरान भजन संगीत पूरे माहौल को भक्तिमय कर रहा था। शोभायात्रा समाप्त होने पर हल्वे का प्रसाद वितरित किया गया। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के नईबाजार दुर्गा मंदिर पर ग्रामीणों के जन सहयोग से भगवान विष्णु, लक्ष्मी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। वाराणसी से पधारे विद्वानों ने विधि विधान से पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर अम्बेडकर चौक, भैसाखरग, बाईपास से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान भक्ति गीतों पर महिलाएं नाचते-गाते चल रहीं थी। वहीं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई, जहां श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद वाराणसी से पधारे विद्वानों ने पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मधुबन विधायक रामविलास चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम सोनकर, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सोनकर, पूर्व ग्राम प्रधान रामाश्रय यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू, अभिषेक सोनकर, जंगली सोनकर, सोनू सोनकर, बबलु राय, सचिन यादव, गंगा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आशीष सोनकर, गोलू सोनकर, अखिलेश गोंड़, पप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।