खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मशाल गौरव यात्रा का शेखपुरा में भव्य स्वागत
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मशाल गौरव यात्रा का शेखपुरा में भव्य स्वागत खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मशाल गौरव यात्रा का शेखपुरा में भव्य स्वागत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मशाल गौरव यात्रा का शेखपुरा में भव्य स्वागत एसपी ने कहा, अब खेल में भी बिहार का भविष्य उज्जवल खेल को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर विकसित हो रहे मैदान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चार मई से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर मशाल गौरव यात्रा शेखपुरा पहुंची। गुरुवार की संध्या चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच टाउन हॉल में पहुंचने पर गौरव यात्रा का अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान एसपी, डीडीसी, एसडीपीओ, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी बलिराम चौधरी ने मशाल लेकर टाउन हॉल में प्रवेश किया।
इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। जिला खेल पदाधिकारी धर्मराज कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन चार से 15 मई तक बिहार के पांच प्रमुख शहरों पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाएगा। इसमें देशभर से लगभग 9,378 खिलाड़ी 28 विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। इससे बिहार के खेल परिदृश्य में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया सरकार मेडल लाओ नौकरी पाओ अभियान चला रही है, जिससे खेलों को काफी तेजी से बढ़ावा मिला है। अब परिजन बच्चों को खेलने से रोकने की बजाय उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। एसपी ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा बिहार को आईएएस और आईपीएस की फैक्ट्री कही जाती है। परंतु, अब खेल को बढ़ावा मिलेगा तो आने वाले समय में बिहार खिलाड़ियों की फैक्ट्री बन जाएगी। यहां से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलने वाले खिलाड़ी निकलेंगे। जिला स्तर पर भी प्रशासन द्वारा 45 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खेल को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, लीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग सहित कुल 28 प्रकार के खेल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।