देशहित में तमाम निर्णय ले रही भाजपा सरकार
Mau News - मऊ में एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा नेता रमेश सिंह ने इस विचार की सराहना की और कहा कि इससे देशहित में निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने...
मऊ। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पालिका कम्युनिटी हाल में गुरुवार को प्रबुद्ध वर्ग का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने एक राष्ट्र एक चुनाव होने की सराहना किया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में सभी एक समान होते हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित में होगा। भाजपा सरकार देशहित में तमाम निर्णय ले रही है। नए कानून बनाए जा रहे हैं, पुराने कानूनों में सुधार किया जा रहा है। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए पूरे देश में सहमति बनानी पड़ेगी। इस सहमति को बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रबुद्ध वर्ग समाज के अंदर सकारात्मक विचारों को जन्म देता है। इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए आम सहमति बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सबकी सहमति से एक राष्ट्र में एक चुनाव हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। डा.गंगासागर सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही देश के विकास में बार बार होने वाली बाधा भी समाप्त होगी। सीए दीपाली बंसल ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक चुनाव होने से हमारे समय, पैसे और संसाधनों की बचत होगी। डा.संजय सिंह ने कहा कि एक चुनाव होने से कर्मचारियों और व्यापारियों को बहुत सी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। एडवोकेट देवेश राय ने कहा कि एक चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति एक चुनाव होने से आम लोगों में विश्वास जागेगा। एक चुनाव होने से देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनाव होगा। डा.चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि देश के अधिक से अधिक प्रबुद्ध लोगों ने वन नेशन वन इलेक्शन पर भारी मात्रा में सहमत है। व्यापारी वर्ग से बालकृष्ण थरड ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव होने से देश का उद्योग और व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। कौश्तूक नारायण मिश्र ने कहा कि राजनीति में सामाजिक सेवा करने की बजाय कैरियर की बात करने वालों को एक देश एक चुनाव चोट पहुंचाएगा, लेकिन राष्ट्र को यह मजबूत करेगा। डा.सर्वेश पांडेय ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसके प्रति प्रत्येक देशवासी को जानना चाहिए। देश के विकास में बड़ा बाधक है बार-बार चुनाव होना। एक चुनाव होने से देश की ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होगी। कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना दुबे ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को एक राष्ट्र एक चुनाव पर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। सचिंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर विनय कुमार, नूपुर अग्रवाल, संजय पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, संगीता द्विवेदी, गणेश सिंह, अशोक सिंह, संजीव जायसवाल, राकेश सिंह, रामप्रवेश राजभर, कृष्णकांत राय, ज्योति सिंह, प्रीतुलता पांडेय, पूजा राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।