Police Arrest 3 Cattle Smugglers with 30 kg Beef in Rampur 30 किलो गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrest 3 Cattle Smugglers with 30 kg Beef in Rampur

30 किलो गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

Mau News - रामपुर पुलिस ने बुधवार को 30 किलो गोमांस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान ग्राम रोपनपुर से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 22 May 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
30 किलो गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

मऊ। थाना रामपुर पुलिस टीम ने बुधवार को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रोपनपुर से 30 किलो गोमांस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पशु तस्करों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को थाना रामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रोपनपुर से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त मो. आरिफ उर्फ राजू निवासी फतेहपुर मण्डाव थाना रामपुर, भुटेली साह निवासी रोपनपुर थाना रामपुर, अतिउल्लाह उर्फ करिया निवासी महमूदसराय थाना रामपुर के रूप में किया गया।

पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक लोहे का चापड़, दो चाकू, एक लकड़ी का ठीहा, एक तराजू, दो बाट एक-एक किलोग्राम, एक बाइक, 1120 रुपये नगदी बरामद किया। रामपुर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं बरामद दो पहिया वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।