सितारे जमीन पर वाले विवाद पर सुनील शेट्टी ने किया आमिर खान का सपोर्ट, जानें टर्की पर क्या बोले
सुनील शेट्टी का कहना है कि आमिर खान पहले टर्की गए थे। तब और अबकी सिचुएशन में फर्क है। लोगों को पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। सुनील ने कहा कि एक्टर्स कई बार बिना मतलब टारगेट में आ जाते हैं।

सुनील शेट्टी को लगता है कि बॉलीवुड के लोग जरूरत पड़ने पर साथ नहीं देते। उन्होंने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के विरोध पर कहा कि टर्की जाना पुरानी बात है। लोगों को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार स्टार्स बेमतलब का टारगेट बन जाते हैं। सुनील ने बताया कि उनके साथ कई बार हुआ है कि उन्हें पता भी नहीं वह किसके साथ पोज दे रहे हैं, बाद में उसके विवादित होने का पता चला।
बॉलीवुड नहीं देता साथ
सुनील शेट्टी बोले, 'हमेशा बॉलीवुड के पीछे पड़े रहते हैं। बॉलीवुड इसमें आगे नहीं आता। देश के बारे में होगा तो पॉलिटिशियन बात करेंगे, देश के हित में होगा तो हम जरूर सपोर्ट करेंगे, तभी हम ऐसी फिल्में बनाते हैं।'
आमिर खान के सपोर्ट में बोले सुनील
आमिर खान को लोग भला-बुरा कह रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर को बॉयकॉट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि वह टर्की गए थे, इस बात से लोग नाराज हैं। सुनील शेट्टी इस पर बोलते हैं, 'लोगों को पास्ट भूल जाना चाहिए। पुराने इतिहास का आज से लेना-देना नहीं है। टर्की की स्थिति में आज और कल में बहुत फर्क है। पुरानी चीजों को जज करने से अच्छा हमें आगे बढ़ना चाहिए।'
सिलेब्स होते हैं टारगेट
सुनील शेट्टी ने अफसोस जताया कि सिलेब्स अक्सर मुश्किल सिचुएशन में फंस जाते हैं। वह बोले, 'जब आप बड़ी सोशल गेदरिंग में जाते हैं तो आपको हमेशा नहीं पता होता कि किसके साथ पोज दे रहे हैं। आजकल अगर आप पोज न दें तो लोग आपको रूड बोलते हैं। अगर ऐसा अनजाने में हो तो भी टारगेट बन जाते हैं।'
सुनील के साथ हो चुकीं कई घटनाएं
सुनील शेट्टी ने अपने साथ हुई ऐसी घटना का उदाहरण दिया। बोले, 'मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है- एक विवादित शख्स मेरे बगल में बैठा था। मुझे इस बात का पता नहीं था। हम तो वैसे भी दोनों तरफ से मार खाते रहते हैं।'
स्कैम निकली कंपनी
सुनील शेट्टी ने एक और घटना बताई। बोले, 'मैं एक बार एक कंपनी के इवेंट में गया जो कि बहुत ठीक लग रहा था। दो साल बाद पता चला कि ये स्कैम था। इस तरह की सिचुएशन में लोगों और ऑर्गनाइजेशंस को जज करना बहुत मुश्किल होता है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।