Police Arrest Suspect in Minor Abduction Case at Dubari Mor पॉस्को एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrest Suspect in Minor Abduction Case at Dubari Mor

पॉस्को एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mau News - मधुबन के दुबारी मोड़ पर एक गांव की किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी तुफानी, जो पहले से पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है, को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उसने 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 16 April 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
पॉस्को एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ से एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी को लड़की के साथ पुलिस ने मंगलवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम दुबारी मोड़ पर गस्त कर रही थी। तभी एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। जो पुलिस को देख भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भाग रहे युवक को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में यह अपना नाम पता स्थानीय थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर निवासी तुफानी बताया। जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। यह 13 अप्रैल की भोर में एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।