सिंचाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Mau News - मऊ में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न संवर्ग के पदों को खत्म करने के आदेश के खिलाफ काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि ये पद जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के लिए...

मऊ। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी समिति ने बुधवार को विभिन्न संवर्ग के पदों को खत्म करने के लिए शासन से जारी शासनादेश के विरोध में काला फीता बांधकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा खत्म किए जा रहें पद जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें समाप्त करने से किसानों को नुकसान होगा। जनपद के संरक्षक विनोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने 14 मई को उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी जैसे महत्वपूर्ण पदों की संख्या घटाने और नलकूप चालक, सींचपाल, मिस्त्री कम ड्राइवर जैसे तकनीकी पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
आगे कहा सरकार के द्वारा पद समाप्त करके बेरोजगारी को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। किसान विरोधी इस बिल को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अतुल कुमार, चन्द्रभूषण यादव, सुधीर कुमार मौर्य, विरेन्द्र कुमार राम, मोहन लाल यादव, योगेश कुमार यादव, विपिन कुमार श्रीवास्तव, रतन कुमार भारती, अश्वनी कुमार, जितेन्द्र नाथ सिंह, रामकरन, यशवन्त कुमार, आशकरन यादव, अभिषेक कुमार सिंह, संजय भारती, सुबाष चौबे, जयप्रकाश भारती, मो. सलमान, कन्हैया, धमेन्द्र, केशनाथ आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।