14-Year-Old Girl Raped in Meerut 8 Months Pregnant Police Action Taken परतापुर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता हुई आठ माह की गर्भवती, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut News14-Year-Old Girl Raped in Meerut 8 Months Pregnant Police Action Taken

परतापुर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता हुई आठ माह की गर्भवती

Meerut News - मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद वह आठ माह की गर्भवती हो गई है। राज्य महिला आयोग की सदस्या मिनाक्षी भराला ने एसएसपी से बात की और आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 30 May 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
परतापुर में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता हुई आठ माह की गर्भवती

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म के बाद आठ माह की गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। राज्य महिला आयोग की सदस्या मिनाक्षी भराला ने मामले में एसएसपी डा. विपिन ताडा से बात की, जिसके बाद परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस जल्द पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। राज्य महिला आयोग की सदस्या मिनाक्षी भराला को गुरुवार को सूचना मिली कि परतापुर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। किशोरी अब आठ माह के गर्भ से है। उन्होंने मामले में छानबीन कराई तो पुष्टि हो गई। वह पीड़िता किशोरी से मिलीं, जिसने आप बीती उन्हें सुनाई।

मिनाक्षी भराला ने बताया कि किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर गलत काम हुआ। वह उस शख्स को भी जानती है जिसके द्वारा यह घिनौना कृत्य किया गया है। पता चला कि पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन मामले को दबा दिया गया। इसके बाद किशोरी अपनी बहन के यहां रहने चली गई। वहीं उसके गर्भवती होने का पता चला। मिनाक्षी भराला ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से इस संबंध में बात की और पूरी घटना बताई। उन्होंने आरोपी पर तत्काल मुकदमा व सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए बोला। एसएसपी ने परतापुर पुलिस को निर्देश दिए, जिसके बाद महिला पुलिस को साथ लेकर गर्भवती किशोरी की डाक्टरी कराई गई। बताया जाता है कि पहले भूड़बराल में डाक्टरी का प्रयास किया जा रहा था लेकिन जब मिनाक्षी भराला ने हस्तक्षेप किया तो पीड़िता को लेकर पुलिस डफरिन पहुंची और जांच कराई। फिलहाल किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखने का निर्णय लिया गया है। पुलिस शुक्रवार को किशोरी के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद सोमवार में कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर, परतापुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसकी पहचान श्रेयस उर्फ भोला के रूप में हुई है। इनका कहना है... परतापुर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।