15-Year-Old Girl Victim of Gang Rape After Drugged Drink in Meerut मेरठ में किशोरी से गैंगरेप, नौ घंटे तक खाली मकान में पड़ी रही पीड़िता, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut News15-Year-Old Girl Victim of Gang Rape After Drugged Drink in Meerut

मेरठ में किशोरी से गैंगरेप, नौ घंटे तक खाली मकान में पड़ी रही पीड़िता

Meerut News - मेरठ के लोहियानगर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया गया और एक बंद मकान में फेंका गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 8 Sep 2024 01:56 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ में किशोरी से गैंगरेप, नौ घंटे तक खाली मकान में पड़ी रही पीड़िता

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बदहवास हालात में किशोरी एक खाली बंद पड़े मकान में मिली है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लोहियानगर क्षेत्र में एक मोहल्ले में रहने वाले परिवार की 15 वर्षीय किशोरी पास के दूसरे मोहल्ले में सिलाई सीखने के लिए जाती है। शनिवार सुबह 10 बजे किशोरी हर रोज की तरह घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। शाम को परिवार के लोग काम पर से घर लौटे तो बेटी को न पाकर परेशान हो गए। जानकारी लगी कि किशोरी पास के एक दूसरे मोहल्ले में खाली बंद मकान में बेहोश पड़ी है। उसके कपड़े फटे हैं और उसके साथ दरिंदगी की गई है। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी को संभाला। किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। किशोरी की हालत उसके साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रही थी। सूचना पाकर लोहियानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम आ गई। पुलिस ने किशोरी को तुरंत जिला महिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें तालिब नामक युवक को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इनका कहना

लोहियानगर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोरी का दोस्त बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की बात किशोरी के बयान के बाद ही स्पष्ट होगी। - डा. विपिन ताडा, एसएसपी, मेरठ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।