14 अप्रैल को निकाली जाएगी डा. भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा
Meerut News - मेरठ में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मदिवस पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भैशाली मैदान से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त होगी। उद्घाटन...

मेरठ। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 में जन्मदिवस पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। डाक्टर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भारती ने बताया कि सोमवार को यात्रा भैशाली मैदान से प्रारंभ होगी शोभा यात्रा का उद्घाटन समारोह श्रद्धा सुमन अर्पित समारोह भैशाली मैदान में होगा। शोभायात्रा जली कोठी चौराहा छतरी वाला पीर प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के सामने होते हुए घंटाघर चौराहा मेनका सिनेमा रेलवे रोड चौराहा दिल्ली रोड होते हुए मेट्रो प्लाजा स्थित डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर पत्थर वाला दिल्ली गेट चौराहा ऑडियंस सिनेमा के सामने से होते हुए भगवतपुरा भूमिया पल चौराहा लिसाड़ी गेट चौराहा हापुड़ अड्डा गुलमर्ग सिनेमा ईव्ज चौराहा एनएएस कालेज के सामने से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर शोभा यात्रा का समापन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।