अभ्यास से ही हासिल होता है मुकाम : सिमरन साहनी
Meerut News - मेरठ में प्रसिद्ध यू ट्यूबर सिमरन साहनी ने दीवान पब्लिक स्कूल में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने असफलता से न घबराने और बार-बार अभ्यास करने पर जोर दिया। सिमरन ने बताया कि करियर के लिए विषय में...

मेरठ। देश दुनिया में जानी मानी यू ट्यूबर सिमरन साहनी ने मंगलवार को दीवान पब्लिक स्कूल में आयोजित टॉक शो में छात्रों से बात की। उन्होंने बताया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, उससे सीखना चाहिए। जिस विषय में कमजोर हो, उसका अभ्यास बार-बार करना चाहिए। ऐसा करने पर उस विषय की विशेषज्ञता हासिल हो ही जाती है। टॉक शो में दसवीं और 12वीं के छात्रों ने सवाल किया कि किस तरह से पढ़ाई करें ताकि सभी विषय कवर हो सकें। सिमरन ने जवाब दिया कि वह टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे, तभी कवर होगा। जिस क्षेत्र में करियर बनाना है, उसमें बेस स्पष्ट होना चाहिए।
छात्रों ने यू ट्यूबर बनने पर भी सवाल किया तो सिमरन ने जवाब दिया कि अभ्यास ही इस मुकाम को हासिल कराता है। एक बार खराब बनेगा, फिर कुछ अच्छा, इसके बाद बहुत अच्छा होगा। ऐसा करते करते परफेक्ट बन जाते हैं। बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के समय का भी इस्तेमाल किया और आज यह मुकाम पाया। लॉकडाउन में कभी-कभी स्टडी टॉक शूट कर लिया करती थी। धीरे-धीरे भाई ने प्रेरित किया। उनके कहने पर पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और इंग्लिश के लेक्चर की वीडियो बनाने लगी। लाइक, फोलोवर्स बढ़ते और सवालों को देखकर लगा कि छात्र-छात्राओं को बहुत जरुरत है ऐसे लेक्चर की। वर्तमान में 19 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। आज 12 लोग साथ में काम करते हैं, जोकि वाइस, एनीमेशन, एडीटिंग का पूरा काम देखते हैं। निदेशक एचएम राउत और प्रधानाचार्या एके दुबे अपनी पूर्व छात्रा स्मिरन साहनी का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।