Restrictions on Two-Wheelers on Delhi-Meerut Expressway Signage and Fines Imposed डीएमई पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित के होर्डिंग लगाएगी पुलिस, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsRestrictions on Two-Wheelers on Delhi-Meerut Expressway Signage and Fines Imposed

डीएमई पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित के होर्डिंग लगाएगी पुलिस

Meerut News - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने तीन दिनों में 23 वाहनों के चालान कर 4.65 लाख रुपये वसूले। होर्डिंग लगाकर दो पहिया वाहन सवारों को चेतावनी दी जाएगी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 6 March 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
डीएमई पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित के होर्डिंग लगाएगी पुलिस

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित के दर्जनभर होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके लिए गुरुवार से ही काम शुरू कराया जाएगा। दरअसल, कुछ बाइक सवार गूगल मैप के कारण इस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में होर्डिंग लगाकर सचेत किया जाएगा और मोदीनगर की ओर जाने वाले रास्ते के चिन्ह भी बनाए जाएंगे, ताकि दो पहिया वाहन उसी रास्ते से जाए। दूसरी ओर, डीएमई पर तीसरे दिन भी दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रखा गया और दो लाख रुपये के चालान किए गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे यानी डीएमई पर दो पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग दो पहिया वाहन लेकर डीएमई पर पहुंच रहे थे। ऐसे में मेरठ पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया और डीएमई पर दो पहिया वाहन लेकर आने वालों के चालान किए गए। सोमवार को पुलिस ने छह वाहनों के सवा लाख रुपये के चालान किए, जबकि मंगलवार को सात वाहनों के एक लाख 40 हजार रुपये के चालान किए। बुधवार को भी 10 वाहनों के दो लाख रुपये के चालान किए गए। इस तरह से तीन दिन में कुल मिलाकर 23 दो पहिया वाहनों के 4.65 लाख रुपये के चालान किए गए हैं।

----------

डीएमई पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित है। पुलिस ने तीन दिन में 23 वाहनों के 4.65 लाख रुपये के चालान किए गए हैं। डीएमई पर अब दो पहिया वाहन प्रतिबंधित के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, ताकि दोपहिया वाहन सवारों को पहले ही चालान और कार्रवाई की जानकारी मिल सके। साथ ही इस पर मोदीनगर होते हुए आगे जाने का रास्ता भी दर्शाया जाएगा।

-राघवेंद्र कुमार मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मेरठ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।