Tragic Incident Youth Dies from Licensed Gunshot in Meerut लाइसेंसी बंदूक से गोली चली, युवक की मौत, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Incident Youth Dies from Licensed Gunshot in Meerut

लाइसेंसी बंदूक से गोली चली, युवक की मौत

Meerut News - मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई, जिसमें एक युवक मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 13 April 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
लाइसेंसी बंदूक से गोली चली, युवक की मौत

मेरठ/परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। युवक के परिवार में कोहराम मचा है। ग्राम खजूरी में जलीस अहमद का परिवार रहता है। शनिवार रात करीब 9 बजे उनका बेटा मोहम्मद कैफ पड़ौसी रिफाकत अली मुल्लाजी के घर पर था। रिफाकत अली का पाता अहद व मोहम्मद कैफ एक कमरे में थे। तभी कमरे में गोली चलने की आवाज पर सब सहम गए। दौड़कर कमरे में पहुंचे तो देखा मोहम्मद कैफ लहूलुहान स्थिति में वहां पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। दरअसल, इस घर में लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे गोली चली और वही मोहम्मद कैफ को लग गई। कैफ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसएचओ दिनेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंदूक कब्जे में ले ली। परिवार से पूछताछ हुई तो बताया कि कमरे में दोनों बच्चे अकेले थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। बताया जाता है कि रिफाकत अली के तीन बेटे हैं, जिनमें दो हैदराबाद और एक सऊदी अरब में रहता है। पोता अहद उनके पास रहता है। कैफ की अहद से दोस्ती थी। पुलिस ने अहद से भी पूछताछ की लेकिन वह बहुत डरा है। कैफ के परिवार के लोग भी सदमे में हैं। वह भी अभी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।

इनका कहना है...

संदिग्ध परिस्थिति में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली और युवक की मौत हो गई। बंदूक कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवत: खेल खेल में गोली चली और युवक को लग गई। - डा. विपिन ताडा, एसएसपी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।