Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTwo Girls from Gurukul Kanya Narangpur Selected for Khelo India in Kalaripayattu Martial Arts
गुरुकुल की दो बालिकाओं का खेलो इंडिया में चयन
Meerut News - मेरठ की गुरुकुल कन्या नारंगपुर की छात्राएं काकून आर्या और सलोनी आर्या का खेलो इंडिया में चयन हुआ है। उनका चयन केरल के मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू में हुआ है। पिछले साल भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 3 May 2025 06:11 AM

मेरठ। गुरुकुल कन्या नारंगपुर की दो बालिकाओं काकून आर्या व सलोनी आर्या का खेलो इंडिया में चयन हुआ है। दोनों का चयन कलारीपयट्टू खेल में हुआ है। कलारीपयट्टू खेल केरल का एक प्रकार का मार्शल आर्ट है। पिछले साल आठ अप्रैल को भी धनुर्विद्या में दो छात्राओं ने आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनों छात्राएं वर्तमान में ग्राम जिटोला प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।