हाई टेंशन करंट प्रवाहित टॉवर पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा
बगोदर में एक युवक बुधन महतो ने शुक्रवार को हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर एक घंटे से अधिक समय तक ड्रामा किया। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन भी वहां पहुंचे। पुलिस ने युवक को...

बगोदर। हाई टेंशन करंट प्रवाहित बिजली टॉवर में एक युवक शुक्रवार को चढ़ गया। एक घंटा से अधिक समय तक वह टॉवर पर चढ़ा रहा और हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। जिस समय युवक टॉवर पर चढ़ा था उस समय तार में करंट भी प्रवाहित था। बाद में लाइन कटाई गई और फिर युवक नीचे उतरा। इस बीच घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो अंतर्गत बखरीडीह की यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। बिजली टॉवर पर चढ़नेवाले युवक का नाम बुधन महतो है। बताया जाता है कि बुधन महतो अचानक बिजली टॉवर पर चढ़ गया था।
ग्रामीणों की नजर उसपर गई तब हो-हल्ला हुआ और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसके परिजन भी आ पहुंचे। मुखिया बंधन महतो, पंचायत समिति सदस्य कोलेश्वर मंडल, प्रो हेमलाल महतो, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग भी पहुंचे हुए थे। टॉवर से उतरने के लिए युवक से लोगों के द्वारा अपील की जा रही थी। मगर अपील का असर उसपर नहीं पड़ रहा था। लोगों के द्वारा जितनी अपील की जा रही थी वह उतना ड्रामा कर रहा था। तार में लगाए गए डीश पर वह बैठ भी गया था। उसके इस हरकत को देख लोग डर गए थे। परिजन काफी परेशान थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, सीओ मुरारी नायक, एएसआई संजय कुमार आदि दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। इस बीच काफी मशक्कत के बाद वह टॉवर से नीचे। पुलिस उसे साथ लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि टॉवर पर चढ़ने वाले युवक सुरक्षित है। उसे खरोंच तक नहीं आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।