रांची की रैली में भाग लेने का आह्वान
धनबाद में कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी कांग्रेसियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।...

धनबाद, विशेष संवाददाता। रांची में छह मई को कांग्रेस की प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाना है। अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना है। रैली पुराना विधानसभा मैदान में होगी। धनबाद के कांग्रेसी एक साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। सभी की भागीदारी जरूरी है। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगे। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की बैठक में कहीं। हाउसिंग कॉलोनी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा हुई। नौ मई को जिलास्तरीय रैली: तय किया गया कि जिलास्तरीय संविधान बचाओ रैली नौ मई को होगी। दोपहर तीन बजे रैली होगी, जिसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को शामिल होने का आह्वान किया गया।
मौके पर प्रदेश सचिव रामप्रीत यादव, डेलीगेट मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव, योगेंद्र सिंह योगी, वकील बाउरी, क्यूम खान, संतोष कुमार चौधरी, जितेश सिंह, शैलेश सिंह, प्रीतम रवानी, मोईन अंसारी, आशीष सिन्हा, संतोष कुमार मोदक, शशिनाथ, भूषण तिवारी, मनोज कुमार हाड़ी, गंगा बाल्मीकि, प्रमोद यादव, इंदु अंसारी, अजय कुमार, आनंद मोदक, योगेश रजक, निशा सिंह, अरविंद कुमार सैनी, रमेश राय, पूर्णेदु सिंह, अख्तर अंसारी, इम्तियाज अली, श्याम कुमार साव, मधुसूदन चौधरी व हारुन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।