Unity for Akhand Bharat Celebrating Netaji s Vision on Swaraj Day हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना जरूरी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUnity for Akhand Bharat Celebrating Netaji s Vision on Swaraj Day

हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना जरूरी

Meerut News - मेरठ में सुभारती समूह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अखंड भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नेताजी द्वारा 30 दिसंबर 1943 को भारतीय ध्वज फहराने की याद दिलाई गई। आरएसएस के सुरेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 31 Dec 2024 01:43 AM
share Share
Follow Us on
हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना जरूरी

मेरठ। हमें नेताजी के अखंड भारत के स्वपन को साकार करना है। इसे साकार करने को सुभारती समूह विचार प्रकट करता है कि एक संयुक्त भारत गणराज्य को बनाना होगा। इसमें सभी पड़ोसी देश स्वायत्त रूप से शामिल हों। इन सभी की सेना, मुद्रा, विदेश नीति एवं संचार व्यवस्था कॉमन हो। इसकी पहल के लिए सभी राष्ट्रों को आगे आना होगा। सुभारती विवि स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर द्वारा सोमवार को स्वराज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात समूह संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण ने कही। उन्होंने कहा कि 30 दिसम्बर 1943 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा भारत की धरती पर पोर्टब्लेयर में सर्वप्रथम भारतीय ध्वज फहराया गया था। उसे ब्रितानवी शासन से स्वतंत्र घोषित किया गया था। इसी की स्मृति में विवि में आज़ाद हिंद का ध्वजारोहण हुआ।

आरएसएस के मेरठ प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा छात्र नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मूल्यों का पालन कर जीवन साकार कर सकते हैं। हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना होगा ताकि हम बलिदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे सकें। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी भारत के पहले युवा थे जिसने आइसीएस की परीक्षा पास करने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया, क्योंकि वह गुलामी के समझौते को स्वीकार नहीं करना चाहते थे। विशिष्ट वक्ता अरुण जिंदल ने कहा कि देशवासियों को 30 दिसंबर के गौरवशाली इतिहास को समझने की जरूरत है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारत की धरती पर पहली बार अपना झंडा फहराकर अखंड भारत के स्वराज की घोषणा की थी। इस दिन को इतिहास में उचित स्थान न मिलने के कारण देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भुला दिया गया। पीठ अध्यक्ष डॉ.देशराज सिंह ने कहा कि नेताजी ने सदैव राष्ट्र को गौरवांवित करने का काम किया। कुलपति मेजर जनरल डॉ.जीके थपलियाल ने कहा सुभारती विवि देशभक्ति की पाठशाला है। मनीषा कुमारी ने नेताजी पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। अतुल कौशिक ने नेताजी पर केंद्रित भाषण की प्रस्तुति दी। प्रो.एससी थलेड़ी, डॉ.प्रीती सिंह, वर्षा राज सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।