Universities in Uttar Pradesh to Promote Maternal Health and Yoga Parks मेरठ : महिलाओं को खानपान, गर्भ संस्कार बताएंगे विश्वविद्यालय, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUniversities in Uttar Pradesh to Promote Maternal Health and Yoga Parks

मेरठ : महिलाओं को खानपान, गर्भ संस्कार बताएंगे विश्वविद्यालय

Meerut News - मेरठ में विश्वविद्यालय गर्भवती महिलाओं को खानपान और गर्भ संस्कार से जागरूक करेंगे। कैंसर और शुगर ग्रसित बच्चों के जन्म को रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे। योग पार्क विकसित किए जाएंगे जिसमें उपयोगी पौधे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 8 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : महिलाओं को खानपान, गर्भ संस्कार बताएंगे विश्वविद्यालय

मेरठ। प्रमुख संवाददाता प्रदेश के विश्वविद्यालय घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को खानपान और गर्भ संस्कार से जागरुक करेंगे। कैंसर एवं शुगर ग्रसित बच्चों के जन्म और इन्हें स्वस्थ बनाने के लिए जरुरी बातों के साथ ही परिवारजनों को जागरुक करेंगे। विवि इस मुहिम में दो माह की 10-10 गर्भवती महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें गर्भावस्था में खानपान की जानकारी साझा करेंगे। विवि गर्भ संस्कार पुस्तक खरीदकर उसे संक्षिप्त रूप में प्रकाशित कराकर छात्रों को देंगे। प्रत्येक विवि इसके लिए सौ-सौ पुस्तकें प्रकाशित कराएगा। विवि एवं कॉलेज अपने कर्मचारी एवं उनके परिवारों को योग से जोड़ेंगे। समस्त विवि कैंपस में योग पार्क बनाने के साथ योग मुद्राएं स्थापित की जाएंगी।

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार एवं वित्त अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उक्त बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मीटिंग में तय बिंदु सभी विवि को भेजे गए हैं। इसमें गर्भ संस्कार पर केंद्रित पुस्तकें गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों को 15 दिन का समय दिया गया है। बनेंगे योग पार्क, बीमारी से बचाने वाले पौधे लगेंगे सभी विवि में योग पार्क विकसित होंगे। इन पार्क में ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो मानव जीवन के लिए उपयोगी हैं। इसकी जिम्मेदारी कृषि विवि को मिली है। योग पार्क में योग मुद्राओं के साथ खुराक, भोजन, औषधि, आसन एवं पौधे की जानकारी दर्शाई जाएगी। प्रात:काल कौन सा योग करने से क्या लाभ होगा, इसकी जानकारी भी मिलेगी। सभी विवि में मियावाकी वन स्थापित होंगे। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति इनका निरीक्षण करेंगी। दस से कम छात्र वाले कोर्स होंगे बंद विवि कैंपस में दस से कम छात्र संख्या वाले सभी कोर्स बंद किए जाएंगे। कुलाधिपति ने ऐसे कोर्स को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे सीसीएसयू कैंपस में कई कोर्स नए सत्र में बंद हो सकते हैं। कोर्स पर जुड़े आदेश अब एक साल के लिए ही होंगे। अभी तक यह तीन साल तक के लिए होते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।