शादी समारोह से घर लौट रहे दो युवक बाइक से गिरकर जख्मी
Mirzapur News - राजगढ़ के धनसीरिया गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख...

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव स्थित मोड़ पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के श्रुतिहार गांव निवासी 23 वर्षीय विमलेश पटेल तथा 22 वर्षीय प्रदीप सिंह राजगढ़ के सेमरा बरहो गांव स्थित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह से गुरुवार की सुबह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। धनसीरिया गांव स्थित मोड़ पर बाइक अनियंत्रित सड़क किनारे चली गई।
बाइक से गिरकर दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी हाल में सड़क पर पड़े दोनों युवकों को देख राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।