Serious Injuries in Rajgarh as Unknown Vehicles Hit Biker and Daughter अलग अलग स्थानों पर दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्री सहित तीन जख्मी, रेफर, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsSerious Injuries in Rajgarh as Unknown Vehicles Hit Biker and Daughter

अलग अलग स्थानों पर दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्री सहित तीन जख्मी, रेफर

Mirzapur News - राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की रात अज्ञात

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरFri, 9 May 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
अलग अलग स्थानों पर दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्री सहित तीन जख्मी, रेफर

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता पुत्री सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र पर कर दिया गया। सोनभद्र जनपद के कंहारी वार्ड संख्या 24 निवासी 35 वर्षीय प्रवेश अपनी पुत्री 10 वर्षीय अवंतिका को बाइक से लेकर मिर्जापुर अपने ससुराल शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी घटना में मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राहुल बाइक से अपने घर जा रहे थे।तभी इमिलिया 84 गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार राहुल गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती करया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने पिता पुत्री को जिला अस्पताल सोनभद्र जबकि राहुल को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।