Tension in Ghosi Women Protest Against Demolition of Illegal House by Tehsil Administration महिलाओं ने पक्षपात कर घर गिराने का लगाया आरोप, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTension in Ghosi Women Protest Against Demolition of Illegal House by Tehsil Administration

महिलाओं ने पक्षपात कर घर गिराने का लगाया आरोप

Mau News - घोसी के अमिला क्षेत्र में सरकारी पोखरी पर बने अवैध मकान को तहसील प्रशासन ने गिरा दिया। कई महिलाएं प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर न्याय की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 10 May 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने पक्षपात कर घर गिराने का लगाया आरोप

घोसी। तहसील अंतर्गत अमिला क्षेत्र के जमुआरी में सरकारी पोखरी पर अवैध निर्माण कर बनाए गए मकान को तहसील प्रशासन ने गुरुवार को गिरा दिया। शुक्रवार को तहसील पहुंची दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई कर कुछ अवैध निर्माण छोड़ देने व उनका मकान गिरा दिये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। तहसील अंतर्गत जमुआरी निवासिनी तारा पत्नी स्व.रामअवध विश्वकर्मा, पूनम पत्नी विनोद विश्वकर्मा व उर्मिला पत्नी संतोष विश्वकर्मा ने तहसील प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर उनका घर गिरा दिए जाने का आरोप लगाकर एक दर्जन महिलाओं के साथ प्रदर्शन व नारेबाजी किया।

उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम सभा की पोखरी आराजी संख्या 392 जो कि पोखरी के नाम से सुरक्षित भूमि है। जिस पर मुकदमा ग्राम सभा बनाम लच्छू शर्मा व ग्राम सभा बनाम हरिकेश चल रहा था। जिसमें 9 अप्रैल 2025 को आदेश पारित है। आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा नियम विरुध्द तरीके से व बिना नोटिस जारी किये ही उक्त तीनों का मकान गिरा दिए, शेष अन्य लोगों का अवैध निर्माण छोड़ दिया। बताया कि कि इस घर के अलावा उनके पास कोई घर नहीं है और तहसील प्रशासन ने उनका घर गिरा कर उनको खुले आसमान के नीचे ला दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।