प्रबल प्रताप सिंह को मिली जिले के पुलिस महकमें की कमान
Mohoba News - महोबा जिले में शीर्ष अधिकारियों के स्थानांतरण का दौर जारी है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी का स्थानांतरण झांसी किया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। यह स्थानांतरण कानून...
महोबा। जिले से शीर्ष अधिकारियों के स्थानांतरण का दौर जारी है। जिलाधिकारी के स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक का भी स्थानांतरण हो गया है। शासन ने प्रबल प्रताप सिंह को जिले की पुलिस विभाग की कमान सौंपी हैं। बता दें कि एक दिन पहले जिलाधिकारी मृदुल चौधरी का स्थानांतरण झांसी किया गया था शासन ने 9 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं जिसमें पुलिस उपयुक्त कमिश्नेन्ट लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।यहां तैनात रहे पलाश बंसल को बांदा पुलिस अधीक्षक बनाया गया। कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए शासन स्तर पर स्थानांतरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।