नहीं टली हड़ताल तो आज से चार दिन बैंकों में ताला
Moradabad News - राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार का...

राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से घोषित दो दिन की हड़ताल नहीं टलने की स्थिति में आज से लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते लगातार चार दिन बैंक बंद होंगे। 22 मार्च को सभी बैंकों में चौथे शनिवार का और कल रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार 24 मार्च और मंगलवार 25 मार्च को राष्ट्रीयकृत बैंकों के ताले कर्मचारियों की हड़ताल होने के चलते नहीं खुलेंगे। हड़ताल से क्लीनियरिंग ठप हो जाने के चलते काफी बड़े पैमाने पर लेनदेन प्रभावित होने का अंदेशा है। इंडियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल टालने को लेकर काफी महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है। इसके विफल होने पर हड़ताल तय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।