भाजपाइयों ने बच्चों को अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बताया
Moradabad News - मुरादाबाद में भाजपा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति जयंती महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से मनाई। विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, निबंध, दौड़, और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य...

मुरादाबाद। भाजपा की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति जयंती को महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी को लेकर सोमवार को महानगर के 32 विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यहां भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। मुख्य अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, युवा महिला संवाद प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, दिनेश सिसोदिया, विशाल त्यागी, सर्वेश पटेल शामिल रहे।
एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाने का निर्णय लिया। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर न्याय, करुणा और सामाजिक दायित्व की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण किए। हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज में राजीव शर्मा, एसएसबी इंटर कॉलेज में हरीश प्रजापति, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज में सचिन राघव, अंसार इंटर कॉलेज अरविंद सिंह, अब्बास इंटर कॉलेज पूर्णिया खन्ना गीतांजलि चौहान, श्यामलाल स्कूल मुकुल बंसल, ऋषिकुल स्कूल टीकाराम दिवाकर, फूलवती इंटर कॉलेज में चेतन चौहान, एलएनजेएस इंटर कॉलेज में संतोष शर्मा, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में गौरव शर्मा, एसएस इंटर कॉलेज में आकाश भारद्वाज, आर्य इंटर कॉलेज में राहुल गगनेजा, पार्कर इंटर कॉलेज में सरदार सुखविंदर सिंह, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमित अग्रवाल, अब्दुल सलाम इंटर कॉलेज अमन अग्रवाल आदि ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिंस और ध्रुव यादव रहे प्रथम मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जन्मतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। छात्रों ने डॉ. नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में अहिल्याबाई होल्कर की चित्रों की विभिन्न मुद्राओं में रंगोली बनाई। छात्रों की 50 मीटर की एक दौड़ भी हुई। इस अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीर सिंह व संचालन राजीव कुमार पाठक ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिंस और ध्रुव यादव प्रथम रहे। इसी तरह द्वितीय स्थान पर मयंक राजपूत और अंश सैनी व तृतीय स्थान रुद्राक्ष चक्रवर्ती एवं लकी गिरी की टीम ने पाया। इसी तरह 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान माधव द्वितीय स्थान प्रियांशु और तृतीय स्थान गौरव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सुषमा शरण, संगीता सैनी, मो. शारिब, मेजर शिवकुमार, अनिल कुमार, पंकज शर्मा, पवन पाल आदि मौजूद रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने मारी बाजी मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज परिसर में कला के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर का सुंदर चित्रण बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने संगीता कुमारी के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत अहिल्याबाई होल्कर के सुंदर चित्र बनाए। प्रधानाचार्य अरुण शुक्ला और मेजर राजीव ढल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए। इसके बाद छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत अहिल्याबाई होल्कर के चित्र बनाए। प्रथम स्थान कक्षा 12 आर्ट के छात्र सिद्धार्थ कुमार ने द्वितीय स्थान गुरमीत अर्पित आयुष और अंकित रहे और तृतीय स्थान पर अनुज और ईश्वर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।