छजलैट में एक राष्ट्र एक चुनाव की मंत्री ने दी जानकारी
Moradabad News - भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लेकर देशभर में जानकारी देने की मुहिम शुरू की है। छजलैट में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री ने चुनावों को एक साथ कराने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि...

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी देने की एक मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्यमंत्री द्वारा छजलैट में जानकारी दी गई। छजलैट क्षेत्र के पचौकरा में आभ्या फार्म में आयोजित कार्यक्रम की एक अध्यक्षता पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने की जबकि संचालन हुक्म सिंह ने किया। साथ ही मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पश्चिम उप्र अनूप अनूप वाल्मीकि रहे। उन्होंने बताया की देश को आजाद कराने में युवाओं ने अपनी जान की परवाह तक नही की। भगतसिंह जैसे सूरवीरों के बलिदान के बाद भारत को आजादी मिली। उन्होंने बताया कि अंग्रेज जब भारत आए थे तब हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था। अगर देश में होने वाले चुनावों को एक साथ कराया जाए तो पैसा और समय दोनों बचेगा। इससे देश फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने बताया की 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के पचास हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे जब की 2024 के लोकसभा चुनाव में एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक साथ चुनाव होंगे तो खर्च और समय की बचत होगी। साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा, क्योकि ग्राम प्रधान चुनाव में मतदान अधिक होता है इसी कारण लोकसभा और विधानसभा में ही मतदान अधिक होगा। इस अवसर पर विक्रांत कुमार वरिष्ठ भाजपा युवा जिलाअध्यक्ष, गन्ना सोसाईटी चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, हुक्म सिंह, सोमवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, राजपाल प्रजापति, सत्यभान राजपूत, राजेस सिंह, मिन्टू तेलिपुरा, पुष्पेन्द्र सिंह, उधम सिंह गन्ना डायरेक्टर कांठ, धूमसिंह, सतवीर सिंह मान, करतार प्रधान, सुशल कुमार, मोन्टी चौधरी, देवेन्द्र सिंह बैरमपुर, महाराज सिंह सदुपुरा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।