Buddha Purnima Celebration Human Upliftment Service Committee Hosts Peace Gathering with Spiritual Discourses भौतिक जगत में सद्भावना के साथ सत्संग परम आवश्यक, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBuddha Purnima Celebration Human Upliftment Service Committee Hosts Peace Gathering with Spiritual Discourses

भौतिक जगत में सद्भावना के साथ सत्संग परम आवश्यक

Moradabad News - बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति ने पौड़ा खेड़ा मंदिर में सद्भावना सत्संग का आयोजन किया। महात्मा विजेता बाई और महात्मा मुदिता बाई ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। संतों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 11 May 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
भौतिक जगत में सद्भावना के साथ सत्संग परम आवश्यक

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बिलारी द्वारा मंदिर पौड़ा खेड़ा में सद्भावना सत्संग का आयोजन परम पूज्य सदगुरुदेव सतपाल महाराज की पावन प्रेरणा से किया गया। जिसमें श्री हंस ज्ञान मंदिर आश्रम मुरादाबाद की प्रभारी महात्मा विजेता बाई एवं महात्मा मुदिता बाई ने दीप प्रज्वलित कर सद्भावना शांति समारोह का शुभारंभ किया। गुरु वंदना के साथ संतों ने सभी धर्मग्रंथों गीता, रामायण और वेद शास्त्रों के आधार पर आध्यात्मिक प्रवचन किया। महात्मा विजेता बाई जी ने कहा मानव का महान गुण सद्भावना है, राग द्वेष आदि विकारों से रहित होने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान की परम आवश्यकता है, ज्ञानी व्यक्ति ही सद्भावपूर्वक एक ही ईश्वर की सर्व व्यापकता पर विचार कर सकता है।

भौतिक जगत में सद्भावना के साथ सत्संग परम आवश्यक है। सत्संग में कहा संत महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में सद्भावना को पुनर्जीवित कर सकते हैं। राम नाम के हीरे मोती संत बिखेरें गली गली भजन प्रस्तुत किया। महात्मा मुदिता बाई जी ने जागो दुनिया वालो और जानो सत्यनाम प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में व्यर्थ के वैराग्य और अविवेक के कारण विश्व का मानव महाघातक अस्त्र-शस्त्र का संग्रह कर रहा है पूरा जगत बारूद के ढेर पर बैठा है बटन दबाते ही विकराल विनाश हो सकता है समाज का विकास करने के लिए सर्वप्रथम हम अपने आप को जानें एवं आध्यात्मिक ज्ञान से अपनी आत्मा का विकास करें। आरती, प्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मानुरागी भक्तों ने आध्यात्मिक विचार सुनकर अपने आप को धन्य किया। कार्यक्रम में नागेंद्र प्रजापति, हेमपाल सिंह, हरबंस मौर्य, देशराज सिंह, दिनेश कुमार, छोटेलाल, मुनेंद्र, मुनेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।