Dr RB Singh to Lecture on Clinical Nutrition at World Congress in Indonesia इंडोनेशिया में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पर व्याख्यान देंगे डॉ. आरबी सिंह, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDr RB Singh to Lecture on Clinical Nutrition at World Congress in Indonesia

इंडोनेशिया में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पर व्याख्यान देंगे डॉ. आरबी सिंह

Moradabad News - मुरादाबाद के चिकित्सक डॉ. आरबी सिंह इंडोनेशिया में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पर वर्ल्ड कांग्रेस में व्याख्यान देंगे। वे दिमाग के लिए उपयुक्त खुराक, जैसे काले अंगूर, डार्क चॉकलेट और हरी पत्तेदार सब्जियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 24 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
इंडोनेशिया में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पर व्याख्यान देंगे डॉ. आरबी सिंह

मुरादाबाद। महानगर के परामर्श चिकित्सा एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरबी सिंह इंडोनेशिया में क्लिनिकल न्यूट्रिशन पर आयोजित होने जा रही वर्ल्ड कांग्रेस में व्याख्यान देंगे। डॉक्टर आरबी सिंह इसमें दिमाग के लिए उपयुक्त खुराक को लेकर अपने चिकित्सकीय शोध एवं अनुभवों को साझा करेंगे। डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि दिमाग को पोषण देने में काले अंगूर, डार्क चॉकलेट और हरी पत्तेदार सब्जियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रूप में सामने आई है। इस कांफ्रेंस में मुरादाबाद से डॉक्टर आरबी सिंह शामिल होने जा रहे हैं जबकि लखनऊ से एक और वाराणसी से चार डॉक्टर शामिल होने जा रहे हैं। वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन 26 से 31 मई तक होने जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।